चरित्र पर संदेह के चलते पति ने ही की थी अपने दोस्त से मिलकर पत्नी की हत्या

कल्याण। मुंबई से सटे कल्याण पश्चिम स्थित एपीएमसी मार्केट में शुक्रवार की शाम पत्नी पर संदेह के चलते पति सचिन उर्फ बाबू करोतिया ने अपने दोस्त दीपक ठाकुर के साथ मिलकर चाकू से गोदकर अपनी पत्नी सनम की हत्या कर दी थी इस मामले में पहले पुलिस ने महिला के प्रेमी युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था लेकिन वह हत्या में शामिल नहीं था और निर्दोष निकला. सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर की गई जांच-पड़ताल के बाद असली दोनों आरोपी बाजारपेठ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर कल्याण कोर्ट में पेश किए गए जहां से कोर्ट द्वारा उन दोनों को 11 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. अपर पुलिस आयुक्त दतात्रेय कराले द्वारा पत्रकार परिषद के दौरान दी गई जानकारी के अनुसार उल्हासनगर की रहने वाली सनम सचिन करोतिया (27) के चरित्र पर उसके पति सचिन उर्फ बाबू करोतिया को संदेह था. आपराधिक प्रवृत्ति का सचिन करोतिया कुछ दिनों पहले ही जेल से छूट कर आया था और उसको पता चला कि उसकी पत्नी सनम का किसी से प्रेम संबंध चल रहा है. इस बात पर दोनों में विवाद था. शुक्रवार को सचिन की कोर्ट में तरीख थी जिसके चलते सचिन ओर उसकी पत्नी सनम कल्याण कोर्ट में भी आये थे वहां भी दोनो में विवाद हुआ उसके बाद सनम अपनी स्कूटी से कल्याण एपीएमसी बाजार में गई उसके पीछे ही अपने दोस्त दीपक ठाकुर के साथ बाइक पर सचिन वहां पहुंचा और बाइक से उतर कर सचिन ने अपनी पत्नी पर चाकू से कई वॉर किए और वहां से फरार हो गया. उसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा सनम को पास ही स्थित फोर्टिस अस्पताल में ले जाया गया वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में बाजार पेठ पुलिस द्वारा पहले मृतक के प्रेमी  को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन वह हत्या में शामिल नहीं निकला और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई जांच-पड़ताल के बाद उल्हासनगर निवासी मृतका के पति सचिन उर्फ बाबू करोतिया और उसके दोस्त दीपक ठाकुर को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया उसके बाद दोनों आरोपियों को कल्याण कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 11 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

Leave a Reply