जीवाणु ने मासूम तो मासूम किन्नरो को भी बनाया हवस का शिकार

जयपुर । गुलाबीनगर के शास्त्री नगर में 7 साल की मासूम से ज्यादती करने का आरोपी सिकंदर उर्फ जीवाणु ने पुलिस के सामने 25 मासूमों को हवस का शिकार करने की बात कबूली कर ली है। सात साल की बच्ची से 1 जुलाई को ज्यादती करने से पहले 22 जून को भी 4 साल की बच्ची को भी अपनी हवस का शिकार बनाया था। पुलिस को सिकंदर ने बताया कि वह 25 मासूमों के साथ बलात्कार किया है। पुलिस के अनुसार 34 साल का सिकंदर अब तक 25 बच्चों के साथ 40 से ज्यादा पुरुषों और किन्नरों के दुराचार करने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस को सिकंदर ने बताया कि वह अपने साथ एक पिस्तौल रखता था और अपने शिकार को पिस्तौल दिखाकर हवस मिटाता था।
जीवाणु को फांसी से आगे की सजा दी जाएं-राजस्थान मुस्लिम महासभा के जिलाअध्यक्ष अब्दुल करीम कुरैशी के नेतृत्व में शास्त्रीनगर के आक्रोशित लोगों ने सरकार से मांग की ऐसा घिनौना कार्य करने वाले को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाया जाएं और फांसी से आगे की सजा हो तो वो पहले दी जायें। यह भी मांग की है कि शास्त्रीनगर स्थित नूरानी मस्जिद के इलाके के मकान मालिकों को मैसेज दिया गया है कि अपने अपने किरायेदारों की आईडी सम्बधित थाने से सत्यापन करवायें ताकि जीवाणु जैसे राक्षस प्रवृति समाज की इंसानियत खत्म ना कर सकें।

Leave a Reply