जेल सुपरिटेंडेंट के बेटे के साथ मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

गुरुग्राम । शहर की भोंडसी जेल के सुपरिटेंडेंट जे के छिल्लर के बेटे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जेल सुपरिटेंडेंट के बेटे अभिषेक ने भोंडसी थाना पुलिस को बताया कि वह रविवार दोपहर अपनी कार से जेल परिसर स्थित आवास की तरफ जा रहा था। तभी नया गांव की मोड़ के पास एक कार में सवार युवकों ने उन्हें रोककर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस पूरे मामले में पुलिस को दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भोंडसी थाना पुलिस पूरे मामले में आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस की मिली शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में टीम का गठन किया और उसके बाद पुलिस ने देर रात कुछ युवकों को हिरासत में लेने के बाद उनसे पूछताछ कि जा रही है। पुलिस के अनुसार यह कुछ शरारती तत्वों का काम है। फिलहाल पुलिस की तरफ से इस पूरे मामले में आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।पुलिस ने बताया कि यह झगड़ा किसी छोटी सी बात को लेकर हुआ। अभिषेक ने जब युवकों को सड़क से गाड़ी हटाने के लिए कहा तो युवकों ने अभिषेक के साथ मारपीट शुरु कर दी। 

Leave a Reply