तालाब बनाकर ग्रामीणों ने मीठे पानी में बदला खारे पानी 

गुरुग्राम । खारे पानी की समस्या से परेशान हरियाणा के गुरुग्राम जिले स्थित पालड़ी गांव के लोग पीने के लिए भी इसी पानी का इस्तेमाल करने को मज़बूर है। ऐसे में गांव के लोगों ने खुद ही कई सारे तालाब बनाकर उन्हें नहर से जोड़कर खारे पानी को मीठे पानी में बदल डाला है। कभी पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसने वाला यह गांव अब पानी के मामले में संपन्न हो गया है। गांव के सरपंच सहेंद्र सिंह यादव बताते हैं कि कहीं पर भी बोरिंग करने या कुआं खोदने खारा ही निकलता था। जिसके बाद गांववालों ने इंटिग्रेटेड वाटरशेड मैनेजमेंट प्रोग्राम के तहत कई सारे तालाब खोदे और इन तालाबों को पास से गुजर रही नहर से पाइप के जरिए जोड़ा गया। इसके बाद सभी तालाबों को पानी से भर दिया गया। सहेंद्र आगे बताते हैं कि तालाब में लगातार पानी भरा रहने की वजह से तीन से चार महीने में गांव का भूमिगत जल मीठा हो गया। इस गांव में देखा जा सकता है कि कई सारे तालाबों को पाइप के माध्यम से नहर से जोड़ा गया। नहर से जुड़े होने के चलते ये तालाब कभी सूखते नहीं हैं, जिससे गांव को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

Leave a Reply