मिनटों में तैयार होगा चिली गार्लिक पराठा, चटपटा स्वाद ऐसा कि पूरा परिवार बार-बार डिमांड करेगा

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • गेहूं का आटा: 2 कप
  • लहसुन: 8-10 कलियां (बारीक कटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच (आप स्वाद के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं)
  • धनिया पत्ती: 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • जीरा: आधा छोटा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • घी या तेल: पराठे सेकने के लिए

विधि :

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा लें। उसमें बारीक कटा हुआ लहसुन, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, धनिया पत्ती और नमक मिलाएं।
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा बहुत ज्यादा सख्त न हो।
  • आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि वह अच्छी तरह सेट हो जाए।
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें गोल पराठे की तरह बेल लें।
  • गर्म तवे पर थोड़ा घी या तेल डालकर पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।
  • आपका गर्मागर्म चिली गार्लिक पराठा तैयार है। इसे दही, अचार या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसें।

Leave a Reply