आनर किलिंग में हुई प्रेमी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा 

अलीगढ़ ।  विगत दिनों थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एएमयू के सोलर पावर प्लांट के पास फिरदौसनगर से शहंशाहबाद जाने वाली रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था जिसकी शिनाख्त व्हाट्सएप पर डाले पम्पलैट के माध्यम से आमिर उर्फ छोटू पुत्र अकील निवासी हमदर्द नगर ए जमालपुर अलीगढ के रूप में हुई जिस सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर अज्ञात के खिलाफ पंजी.त किया गया था, और घटना के खुलासे हेतु एसएसपी आकाश कुलहरि के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय के मार्गदर्शन में खुलासे हेतु प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया । 
शुक्रवारी को एसएसपी ने बताया कि मृतक आमिर उर्फ छोटू के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई गई तो मृतक के मोबाइल नं0 की सीडीआर से ज्ञात हुआ कि मृतक काफी समय से शहंशाहबाद गली नंबर 7 की रहने वाली निशा पुत्री अफरोज से बाते करता था जिनका आपस में प्रेम सम्बन्ध था, जब शहंशाहबाद में अफरोज को घर में तलाश किया गया तो उसके घर पर ताला बंद मिला उसके मूल निवास स्थान जनपद एटा में एक पुलिस टीम को भेजा गया यह लोग वहां भी नहीं मिले थे। थानाध्यक्ष मलावन जनपद एटा द्वारा सूचना दी गई की एक लड़की जो अलीगढ़ की रहने वाली है, गोली लगी अवस्था में प्रात: 06.30 बजे नहर के किनारे मिली है जिसे अलीगढ़ रेफर किया जा रहा है जब लड़की से पूँछतांछ की गई तो ज्ञात हुआ की उसके पिता अफरोज, माता नूरजहां, भाई हाशिम, मामा हफीज ने दिनांक 06ध्07ध्19 को आमिर उर्फ छोटू की हत्या कर शव को ले जाकर फिरदौस नगर जाने वाली रोड पर फेंक दिया था, जिसके बयानों के आधार पर शुक्रवार को  उसके भाई बाल अपचारी हाशिम व मामा हफीज को उसके घर शहंशाहबाद से गिरतार किया गया । उन्होंने पूँछतांछ में रात्रि को हम सभी लोग छत पर सोए हुए थे, निशा चुपचाप उठकर नीचे कमरे में चली गई मामा हफीज ने बताया की मुझे टॉयलेट लगी तो मैं जब टॉयलेट करने के लिए नीचे आना चाह रहा था तो जीने का दरवाजा बंद था मैंने दरवाजा खुलवाया निशा ने काफी देर बाद दरवाजा खोला मैंने उससे पूँछा कि इतनी देर बाद दरवाजा क्यों खोला उसने बताया कि पानी लेने नीचे गई थी मुझे कुछ शक हुआ मैंने नीचे वाले कमरे में देखा तो आमिर उर्फ छोटू कमरे में बने टांड (दुछत्ती) में ऊपर छिपा हुआ था।  मैंने अपने जीजा अफरोज वह अपनी बहन नूरजहां को जगाया यह लोग भी नीचे आ गए हमने छोटू को वहीं पर डंडे से पीटकर व गला दबाकर मार डाला । जब हम उसका गला दबा रहे थे वह हमारे कब्जे में नहीं आ रहा था तो हमने हाशिम को भी नीचे बुलाया हाशिम ने भी उसके पैर पकड़े थे मैं और अफरोज इसे मारकर मोटरसाइकिल पर रख फिरदोस नगर वाले रोड पर फेंक आए थे उसके पश्चात सुबह अफरोज व नूरजहां अपनी लड़की निशा को बैठाकर एटा ले गए । उसके बाद रात्रि को लड़की के बताए अनुसार उसके पिता अफरोज, मां नूरजहां व मामा इश्हाक ने रात्रि 9रू30 बजे निशा को गोली मारकर गर्दन के नीचे किसी धारदार हथियार से वार कर थाना मलावन एटा के बहादुरपुर गाँव में नहर के किनारे झाड़ियों में मरा समझकर  फेंक दिया व वहां से फरार हो गए लेकिन निशा बच गई झाड़ियों में पानी-पानी कर रही थी तो एक व्यक्ति की नजर इस पर पड़ी उसने मलावन पुलिस को सूचना दी पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया जहां उसका इलाज चल रहा है और वह ठीक है उसके द्वारा पूरी घटना को  बताया गया है ।  

Leave a Reply