दो पुत्रियों के पिता ने 11 साल की किशोरी से किया दुष्कर्म

राजकोट | शहर के हुडको चौराहे के निकट शिवधारा सोसायटी में दो संतानों के पिता के एक 11 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है| महिला पुलिस ने पीड़ित किशोरी की माता की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सो समेत अलग अलग दफाओं के तहत मामला दर्ज किया है| 
राजकोट के हुडको चौराहे के निकट शिवधारा सोसायटी निवासी 11 वर्षीय किशोरी के घर में घुसकर पड़ौस में रहनेवाले और दो पुत्रियों के पिता ने समयांतर तीन-चार दफा दुष्कर्म किया| इसका खुलासा तब हुआ जब एक दिन किशोरी के पिता नाइट शिफ्ट से सुबह घर लौटे और पड़ौस में रहनेवाले पारस उर्फ सागर कोली नामक शख्स के पुत्री को मोबाइल पर फोन कॉल देखे| किशोरी की माता ने जब उससे पूछा तो उसने बताया कि काफी समय से पारस उसे गंदे इशारे कर रहा था| एक महीने पहले जब घर में कोई नहीं था तब पारस दीवार फांदकर घर में घुस आया और उसे अपनी बाहों में भर लिया| बाद में पारस ने उसे निर्वस्त्र कर दिया और वह कुछ बोले इससे पहले उसका मुंह दबा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया| इसके बाद तीन दफा पारस ने भाई को मार देने की धमकी देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया| किशोरी ने बताया कि पांच-दिन पहले भी पारस ने उसके साथ दुष्कर्म किया था| लेकिन डर की वजह से उसने माता-पिता से शिकायत नहीं की| राजकोट की महिला पुलिस ने किशोरी की माता की शिकायत के आधार पर पारस उर्फ सागर कोली के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है|

Leave a Reply