लोक अदालत में आने वाले नागरिकों को पार्षद ने भेंट किये पौधे

भोपाल । वार्ड क्र. 27 के पार्षद प्रदीप मोनू सक्सेना द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा के दृष्टिगत इन दिनों वर्षा ऋतु के दौरान अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधों को रोपने हेतु पौधारोपण एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य श्री सक्सेना द्वारा 13 जुलाई को कोटरा स्थित वार्ड कार्यालय में आयोजित लोक अदालत शिविर के दौरान टेक्स जमा करने आने वाले नागरिकों को एक-एक पौधा प्रदान किया और सभी नागरिकों से पर्यावरण की सुरक्षा के लिए बरसात के मौसम में अपने अपने घर आंगन अथवा समुचित स्थानों पर पेड़-पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा व देखभाल करने का आग्रह किया।
