ट्रेलर ने मोटर साइकिल को उड़ाया, मामा की मौत, भांजा गंभीर

बनासकांठा | जिले के मालगढ़ के निकट एक बेलगाम ट्रेलर ने मोटर साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया| इस हादसे में बाइक सवार मामा की मौत हो गई और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया| दुर्घटना के बाद ड्राइवर मौके पर ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया|
जानकारी के मुताबिक बनासकांठा जिले की डीसा तहसील के मालगढ़ निवासी राजेश नारणभाई माली और दांतीवाडा में रहनेवाला उनका भांजा कमलेश लालाभाई भाटी डीसा आ रहे थे| रास्ते में मालगढ़ पाटिया के निकट एक बेलगाम ट्रेलर ने बाइक सवार मामा-भांजे को अपनी चपेट में ले लिया| ट्रेलर की टक्कर से उछलकर सड़क पर गिरे राजेशकुमार माली को ट्रेलर के टायरों ने रौंद दिया और उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई| जबकि कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है| हादसे के बाद ड्राइवर ट्रेलर घटनास्थल पर छोड़कर भाग निकला| घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने राजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीसा सिविल अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी|

Leave a Reply