संविदाकर्मियों का कार्य बहिष्कार समाप्त

कोटा । एमबीएस अस्पताल में तीन दिन से चल रहा संविदा कर्मियों का दो घंटे का कार्य बहिष्कार रविवार को समाप्त हो गया। इससे पूर्व मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना, अधीक्षक डॉ. नवीन सक्सेना पूर्व सैनिक बहुउद्देशाीय सहकारी समिति लि. के प्रतिनिधि व संविदा कर्मियों के बीच रविवार को वार्ता हुई, जिसमें संविदा कर्मियों के हित में फैसले लिए गए। बैठक में ठेकेदार फर्म को आदेश दिया गया कि तीन दिन में संविदा कर्मियों का पूर्ण वेतन प्रदान कर पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करें। रिपोर्ट पर संविदा कर्मियों के प्रतिनिधि के हस्ताक्षर आवश्यक हैं। संविदा श्रमिकों का ईपीएफ व ईएसआईसी की समस्त समस्या का संबंधित विभागों से वार्ता कर चार दिन में अस्पताल परिसर में ही शिविर लगाकर निराकरण करें। संविदा कर्मियों की ईपीएफ तथा ईएसआई का कार्ड नम्बर की छाया प्रति कार्यालय में जमा करवाएं। संविदा कर्मचारियों की पीएफ व ईएसआई जो वेतन कटौती की गई है उसकी सूची संविदा कर्मचारी अध्यक्षव सचिव को 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे उपलब्ध करवानी होगी। ठेकेदार को पाबंद किया गया कि समस्त संविदाकर्मियों का वेतन श्रम विभाग के नियमानुसार दिया जाए। इसमें कोई कटौती की जाएगी तो उसका भुगतान ठेकेदार से वसूल किया जाएगा। अस्पताल में जो सफाई कर्मी अन्य कर्मचारी कई सालों से लग रहे हैं।
