अमिताभ व तापसी में ऑनस्क्रीन बांडिंग जबर्दस्त

मुंबई । सदी के महानायक एवं बालीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री तापसी पन्नू ऑन-स्क्रीन के साथ ही ऑफ-स्क्रीन भी बहुत अच्छी बॉन्डिंग हैं। अमिताभ और तापसी एक-दूसरे के काम को भी काफी पसंद करते हैं। इन दोनों ऐक्टर्स ने साथ में 'पिंक' और 'बदला' जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर किया है और दोनों ही फिल्मों को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था। इनकी बेहतर बाडिंग का एक और उदाहरण सामने आया है। दरअसल अमिताभ बच्चन को अपनी को-स्टार रहीं तापसी पन्नू का एक मेसेज मिला। इस मेसेज के साथ तापसी ने अपनी आने वाली फिल्म 'सांड की आंख' के टीजर का लिंक भेजा था। इस टीजर को एक दिन पहले ही रिलीज किया गया है। इस मेसेज को अमिताभ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस मेसेज में तापसी ने लिखा, 'हाय रॉकस्टार, यह मेरी लेटेस्ट फिल्म का टीजर है जो इस दिवाली रिलीज हो रही है। इसे लेकर में काफी उत्साहित हूं इसलिए आपसे शेयर कर रही हूं। बताइये, अगर मैंने आपको सरप्राइज किया हो।' इस ट्वीट के जवाब में तापसी ने भी एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने अमिताभ को जवाब देते हुए लिखा, 'हाहाहाहा, तो लगता है कि आप इस बार यह दिवाली हमारे साथ मनाएंगे।'
