शराब तस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार

उल्हासनगर। वर्षों से उल्हासनगर में केंद्र शासित प्रदेश दमन-दिव से शराब की तस्करी बड़े पैमाने पर किये जाने की ख़बरें सुनी जाती रही है. कई बार पुलिस ने शराब तस्करों को दबोचा है लेकिन यह काला कारोबार थम नहीं रहा है. ताजा मामला फिर सामने आया है जब उल्हासनगर की हिललाईन पुलिस ने एक २९ साल के युवक को शराब की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर उसके पास से २ लाख ८३ हजार ६२० रूपये मूल्य का दमन निर्मित शराब जप्त किया. मिली जानकारी के अनुसार हिललाईन पुलिस को जानकारी मिली कि दमन से विविध कंपनियों का शराब उल्हासनगर में कार से लाया जाने वाला है. जिसके बाद पुलिस ने बुधवार शाम साढ़े सात बजे उल्हासनगर के कैंप ५, भाटिया चौक, संतोषी माता मंदिर के पास हुंडाई कंपनी की एम एच ४८, एसी ९२३५ नंबर की कार की तलाशी ली तो कार से शराब की बोतलें मिली. इस मामले में पुलिस निरीक्षक मोहन खंदारे के मार्गदर्शन में पुलिस नाईक चंद्रशेखर रमाकांत पाटिल की शिकायत पर पुलिस ने शराब जप्त कर कार चालक राकेश उर्फ रॉकी गुलजार चांदनी (२९) को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक रॉकी उल्हासनगर के कैंप ५, जयबाबा नगर इलाके में रहता है. बहरहाल मामले की जांच पुलिस हवालदार ए.एस.गायकवाड़ कर रहे हैं.
