प.रे. ने जून महीने में बेटिकट यात्रा के 2.32 लाख मामलों में वसूले 11.16 करोड़

अहमदाबाद | पश्चिम रेलवे ने जून 2019 के दौरान लगभग 2.32 लाख मामलों में बिना टिकट, सामान सहित अनियमित यात्रा के मामलों में 11.16 करोड़ रुपये की वसूली की है| जो पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 2.92% अधिक है। इसके अलावा, 209 भिखारियों और 607 अनाधिकृत हॉकरों आदि को गिरफ्तार किया गया, बेदखल किया गया, जुर्माना लगाया गया और 153 लोगों को जेल भेजा गया। पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी रविंदर भाकर के अनुसार  पश्चिमी रेलवे के वाणिज्यिक विभाग द्वारा दलालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस अवधि के दौरान 220 जांच की गई। परिणाम स्वरूप, रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 187 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और उन पर मुकदमा चलाया गया तथा जुर्माना लगाया गया। जून के महीने के दौरान, 2019,27 आरक्षित टिकट के हस्तांतरण के मामलों का पता लगाया गया और रु. 30,950 की वसूल की गई। सुरक्षा दस्ते द्वारा 163 भिखारियों का पता लगाया गया और उन्हें रेलवे परिसर से हटा दिया गया। पश्चिम रेलवे नियमित रूप से बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ इस तरह के अभियान चलाती है। रेलवे अपने सम्मानित यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के अपने प्रयास में पश्चिम रेलवे नियमित रूप से आवश्यक कदम उठा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी बिना टिकट यात्रा और इस तरह की अन्य अनियमितताओं के कारण राजस्व हानि की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। डब्ल्यूआर सभी रेल उपयोगकर्ताओं से उचित रेलवे टिकट खरीदने और गरिमा के साथ यात्रा करने का आग्रह करता है।

Leave a Reply