चर्चा में आया विद्या का देसी अंदाज

मुंबई । बॉलिवुड की प्रतिभा संपन्न अभिनेत्री विद्या बालन अपनी अभिनय क्षमता के साथ अपनी खूबसूरत सड़ियों के लिए भी ख्यात हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और प्रशंसकों के साथ अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। इस पर उन्‍होंने कैप्‍शन दिया, 'सम टक-टुक टाइम पास।'वह कहती हैं कि शास्‍त्रों के अनुसार हर कुंवारी लड़की में नौ देवियों का वास होता है लेकिन, लेकिन शादी के बाद कौन सी देवी सक्रिय होगी, यह पति के कर्मों पर निर्भर करता है। वीडियो में विद्या रेड कलर की साड़ी में बिल्‍कुल देसी लुक में नजर आ रही हैं। वह जिस अंदाज में अपनी बात कह रही हैं, वह काफी मजेदार है और उसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्या अब मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म 'मिशन मंगल' में नजर आएंगी। फिल्‍म में अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्‍हा, तापसी पन्‍नू, शरमन जोशी, कीर्ति कुल्‍हरी, नित्‍या मेनन जैसे ऐक्‍टर्स अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्‍म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। 

Leave a Reply