सावन के पहले सोमवार को सोमनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अहमदाबाद | गुजरात में आज सावन का पहला सोमवार है और इस पवित्र मौके पर राज्यभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा| द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम सौराष्ट्र स्थित भगवान सोमनाथ मंदिर में सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा पूरा क्षेत्र हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा| प्रत्येक श्रद्धालु भगवान सोमनाथ के सरलता से दर्शन कर सके, इसके लिए मंदिर ट्रस्ट और पुलिस की ओर खास व्यवस्था की गई| सुबह 7 बजे भोले बाबा की आरती का बड़ी संख्या में श्रद्धालओं ने लाभ लिया| केवल सोमनाथ मंदिर ही नहीं गुजरातभर के शिवालय हर हर महादेव के जयघोष से गूंजने लगे हैं| बता दें कि गुजरात में सावन महीने अमावस्या से प्रारंभ होता है और आज सावन महीने का पहला सोमवार है|

Leave a Reply