नहीं थम रहा आफत का दौर, मुंबई में फिर भारी बारिश की चेतावनी

मुंबई में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी. अब सोमवार सुबह को ही मौसम विभाग ने एक बार फिर मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. साथ ही हाईटाइड आने की भी आशंका जताई हैट्रेन हुई थी कैंसिल 
इससे पहले रविवार को हुई भारी बारिश के बाद रात को रेलवे ने 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया था, वहीं 6 अन्य देरी से चल रही थीं, तीन अन्य का मार्ग बदला गया था. भारी बारिश के चलते जलभराव और खंबे के गिर जाने के कारण ट्रेनों को रद्द करना पड़ा था. यह रुकावट आप्ता और जीत सेक्‍शन के बीच हुई थी. इस कारण से मध्य रेलवे ने रात को यह निर्णय लिया. इसके बाद मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर यात्रियों की भारी भीड़ लग गई.
बीएमसी ने बढ़ाया मदद का हाथ
लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर फंसे यात्रियों की मदद के लिए बीएमसी के कर्मचारी देर रात स्टेशन पहुंचे और लोगों को पानी की बोतलेंऔर खाने का सामान दिया. इस दौरान सैकड़ेां की संख्या में स्टेशन पर मौजूद लोगों की मदद की गई.
सुबह हुई सेवा बहाल
वहीं सोमवार सुबह ही सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने घोषणा की कि सेंट्रल रेलवे की सभी सेवाओं को सुचारू कर दिया गया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि केवल अंबरनाथ से कर्जत जाने वाली सेवा अभी शुरू नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि सेंट्रल रेलवे के कर्मचारी सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं और बाधित सेवाओं को भी जल्द से जल्द सुचारू कर दिया जाएगा.
मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलह
वहीं मौसम विभाग ने मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सलाह दी है. विभाग के अनुसार तेज हवाओं के साथ तूफान आने की संभावनाओं के चलते मछुआरों का समुद्र में जाना खतरनाक हो सकता है. गौरतलब है कि पिछले करीब एक सप्ताह से लगातार मुंबई में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर चल रहा है.

Leave a Reply