हिसार में रिटायर्ड ASI की गोली मारकर हत्या, 3 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

हरियाणा में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद है इसका उदाहरण हिसार जिले में देखने को मिला, जहां एक रिटायर्ड एएसआई की रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. तीन अज्ञात बन्दूकधारी बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया उस वक्त रिटायर्ड एएसआई रामधारी सिंह घर पर सो रहा था. ये घटना हिसार के मंगाली गांव की है.

वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है.
 

Leave a Reply