Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई

PM Modi On West Bengal Election Result : पश्चिम बंगाल में BJP ने इस बार जबरदस्त प्रदर्शन किया है। पिछले चुनावों की तुलना में पार्टी ने काफी ज्यादा सीटें जीती हैं। इसे BJP की रणनीति और प्रधानमंत्री की लोकप्रियता का नतीजा माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता इसे 'ऐतिहासिक जीत' बता रहे हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Election 2026) में भाजपा की भारी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंचे। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम ने अपने संबोधन के दौरान कहा- भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल में कमल खिला दिया। पांच राज्यों की जनता को नमन करता हूं। साथ ही पीएम मोदी ने यह भी संदेश दिया कि हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की तारीफ
इस दौरान पीएम मोदी ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की तारीफ भी की। उन्होंने कहा- जब से भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने अध्यक्ष पद संभाला है, ये पहले विधानसभा चुनाव थे। इन चुनावों के दौरान हर पार्टी कार्यकर्ता को दिया गया मार्गदर्शन इस जीत में अमूल्य साबित हुआ।

जनता के सामने सादर नतमस्तक हूं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा- आज, मैं बंगाल, असम, पुडुचेरी और तमिलनाडु तथा केरलम की जनता के सामने सादर नतमस्तक हूं। मैं लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं को भी हृदय से बधाई देता हूं। हर भाजपा कार्यकर्ता, चाहे वह छोटा हो या बड़ा, उन्होंने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है।

विभिन्न उपचुनावों के नतीजे भी बेहद उत्साहजनक रहे
पीएम ने कहा- आज हुए विभिन्न उपचुनावों के नतीजे भी बेहद उत्साहजनक रहे। महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में हुए उपचुनावों में हमारे उम्मीदवारों को जनता का आशीर्वाद मिला और उन्होंने इन राज्यों में भी जीत हासिल की। एनडीए नेता और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने भी शानदार जीत दर्ज की। इससे पहले, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान नितिन नवीन ने कहा कि बंगाल में भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत है। इस हार से इंडिया गठबंधन बिखर जाएगा। उन्होंने इस जीत का पूरा श्रेय पीएम मोदी को दिया। नितिन नवीन ने कहा कि बंगाल में भय का मौहाल था, जो अब खत्म हो चुका है।

गंगा के किनारे बसे राज्यों में BJP और NDA सत्ता में
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- पिछले साल 14 नवंबर को, जब बिहार चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे, तब मैंने इसी जगह से आप सभी से कहा था कि गंगा बिहार से आगे बढ़कर गंगासागर तक बहती है। और आज, बंगाल में मिली जीत के साथ, गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल खिल गया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल। आज, गंगा के किनारे बसे इन राज्यों में BJP और NDA सत्ता में हैं।

असम में भाजपा की हैट्रिक
पीएम मोदी ने कहा- 2013 में, जब भाजपा ने मुझे अपना पीएम उम्मीदवार बनाया और जब मैं अपना नामांकन दाखिल करने काशी गया और पत्रकारों से घिरा हुआ था, तो मेरे दिल से स्वाभाविक रूप से एक आवाज निकली। मैंने कहा- मैं यहां अपनी मर्जी से नहीं आया हूं, न ही मुझे किसी ने भेजा है। मां गंगा ने मुझे बुलाया है'। गंगा के साथ-साथ, हमें ब्रह्मपुत्र का भी आशीर्वाद मिला है। मां कामाख्या ने भी हमें आशीर्वाद दिया है। असम की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा और एनडीए पर अपना भरोसा जताया है, यह एक 'हैट-ट्रिक' है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर
बता दें कि भाजपा मुख्यालय में इस वक्त खुशी का माहौल है। कार्यकर्ता नारे लगा रहे हैं और बंगाल की जीत का जश्न मना रहे हैं। कई नेता भी यहां मौजूद हैं। प्रधानमंत्री के पहुंचते ही माहौल और गर्म हो गया। पश्चिम बंगाल में BJP ने इस बार जबरदस्त प्रदर्शन किया है। पिछले चुनावों की तुलना में पार्टी ने काफी ज्यादा सीटें जीती हैं। इसे BJP की रणनीति और प्रधानमंत्री की लोकप्रियता का नतीजा माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता इसे 'ऐतिहासिक जीत' बता रहे हैं।

पीएम मोदी का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करेंगे। उम्मीद है कि वे इस जीत को देशभर में BJP की बढ़ती ताकत का प्रतीक बताएंगे। साथ ही आने वाले समय की रणनीति पर भी संकेत दे सकते हैं। भाजपा मुख्यालय को खास तौर पर सजाया गया है। बड़े-बड़े स्क्रीन लगाए गए हैं जहां बंगाल जीत की तस्वीरें और वीडियो चल रहे हैं। कार्यकर्ता 'मोदी-मोदी' के नारे लगा रहे हैं।

Leave a Reply