केश शृंगार कर सजाया भगवान का हिंडौला

पुष्कर /अजमेर । नए रंगजी मंदिर में आयोजित झूला महोत्सव के दूसरे दिन मंदिर के शीश महल में भगवान वैकुंठनाथ का केस शृंगार कर हिंडौला सजाया गया। मंदिर के व्यवस्थापक सत्यनारायण रामावत ने बताया कि झूला मंडप में एक ओर हरिद्वार तीर्थ की झांकी सजाई गई। वहीं दूसरी ओर राम भक्त हनुमान की आदमकद झांकी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही थी। भजन मंडली ने सावन के हिंडौलों पर आधारित भजनों की प्रस्तुति देकर दर्शनार्थियों को मंत्रमुग्ध किया। प्रतिदिन शाम 7 से रात 10 बजे तक झूलों के दर्शन के लिए लोगों का मंदिर में जमघट लग रहा है। 

Leave a Reply