अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जयपुर । चित्रकूट इलाके में एक अधेड़ 8 साल की मासूम से छेड़छाड़ करने के बाद धमकी देकर भाग गया था। आज आरोपी वापस बच्ची के सामने आया तो बच्ची चिल्लाते हुए बोली मम्मी ये वो अंकल है, जिसने मेरे साथ बेड-टच किया था। उसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। उक्त सूचना के बाद मौके पर पहुंची चित्रकूट थाना पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उसके बाद बच्ची के परिजनों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी सीकर के पाटण निवासी 55 वर्षीय बंशीधर सैनी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी विरेन्द्र कुरील ले बताया कि आरोपी बजरी मंडी रोड पर किराये के मकान में रहकर टेलरिंग का काम करता है। बच्ची के पिता चित्रकूट इलाके में ठेला लगाते है। इधर आरोपी भी कई बार बच्ची के पिता के पास ठैले पर आता था। बच्ची पिता को खाने की टीफिन देकर घर घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में आरोपी ने बच्ची को अकेली देखकर गोद में उठा लिया और गलत हरकतें की। बच्ची ने घर जाकर मां को बताया था, लेकिन बिना व्यक्ति पहचान के घरवालें भी पुलिस को बिना सूचना दिए चुपचाप बैठ गए
