गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने 370 के मुद्दे पर सरकार का किया समर्थन

अहमदाबाद | पूर्व केन्द्रीय मंत्री और गुजरात प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के केन्द्र सरकार के फैसले को उचित बताते हुए इसका स्वागत किया है|
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद देशभर में जश्न का माहौल है| केन्द्र सरकार के इस फैसले को लेकर कांग्रेस दो धड़ों में बंट गई है| कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मिलिंद देवरा, हरियाणा के दीपेन्द्र हुड्डा समेत कई कांग्रेस नेता धारा 370 के मुद्दे पर केन्द्र सरकार का समर्थन कर चुके हैं| बुधवार को गुजरात कांग्रेस के नेता हार्दिक पटेल और धोराजी से कांग्रेस विधायक ललित वसोया ने भी जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जानेका स्वागत करते हुए इसे उचित कदम बताया था| आज गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के फैसले का स्वागत करते हुए केन्द्र सरकार का समर्थन क़िया है| 
दरअसल भरतसिंह सोलंकी राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की जीत को चुनौती देनेवाली याचिका के संदर्भ में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी ने गुजरात हाईकोर्ट में खर्च का ब्यौरा पेश किया| जहां उन्होंने 2017 में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान आणंद के निजानंद रिसोर्ट खर्च रु. 12 लाख और बेंगालुरू के इगल्टन रिसोर्ट का खर्च रु. 25 लाख बताया| इससे पहले 6 जुलाई को भरतसिंह सोलंकी ने हाईकोर्ट ने अपना बयान दिया था कि राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायकों को बेंगालुरू भेजने का फैसला मेरा था| अहमद पटेल ने इस संदर्भ में नाराजगी जताई थी| लेकिन भाजपा की तोड़फोड़ की कोशिशों को ध्यान में रखते हुए मैंने यह फैसला किया था|

Leave a Reply