यूपी : अब डीजल वाहन खरीदने पर देना होगा दो फीसदी अधिक टैक्स, शासन भेजा प्रस्ताव

 

खास बातें

    राजस्व में बढ़ोतरी के मद्देनजर उठाया गया कदम
    644.25 करोड़ प्रतिवर्ष अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद

अब डीजल वाहन खरीदने पर आपको दो फीसदी अधिक टैक्स देना होगा। इसके अलावा वाहन का स्वामित्व ट्रांसफर करने और बसों के टैक्स में सर्वाधिक बढ़ोतरी की गई है। परिवहन विभाग ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।
हालांकि 20 लाख से अधिक कीमत के माल वाहकों के टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया है। व्यावसायिक एवं गैर व्यावसायिक वाहनों के टैक्स में बदलाव से विभाग को 644.25 करोड़ रुपये सालाना अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है।

शासन सूत्रों के मुताबिक, परिवहन विभाग ने राजस्व में बढ़ोतरी एवं टैक्स के ढांचे में बदलाव के लिए गठित वरिष्ठ अफसरों की समिति ने राजस्थान, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के वाहन टैक्स का अध्ययन किया था। इसके बाद प्रस्ताव तैयार कर शासन भेजा था। अब शासन प्रस्ताव का परीक्षण कराकर कैबिनेट में ले जाने की तैयारी कर रहा है।  

Leave a Reply