एक बस कंडक्टर सहित पांच कांवडिय़ों की मौत

पटना । बिहार के कैमूर  में गुरुवार की सुबह तेज रफतार से आ रही पिक-अप वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिससे पांच कावडिय़ो की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सावन में देवघर स्थित बाबाधाम में भगवान शिव का जलाभिषेक कर कांवडिय़ों  पश्चिम बंगाल घूमने जा रहे थे उसी बीच  पिक-अप वैन बीच सड़क पर अनियंत्रित होगई और पांच कांवडिय़ों की घटना-स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल चार कांवडिय़ों की हालत चिंताजनक बनी। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शवों को सड़क पर  छोड़ कर हंगामा शुरु कर दिया।
वहीं दूसरी ओर औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना स्थित जीटी रोड दर्जी बिगहा के पास बस ने ट्रक में टक्कर मार दी जिससे  बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें  उसके कंडक्टर विनय उर्फ मनोज पासवान की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए। बताया जाता है कि बस रांची से बक्सर जा रही थी कि मदनपुर थाना के जीटी रोड दर्जी बिगहा मोड़ के पास पीछे से ट्रक में टक्कर मार दिया जिससे यह दुर्घटना हुई ।

Leave a Reply