अंधविश्वास में तीन की हत्या मामले में 22 को आजीवन कारावास

लोहरदगा । अंधविश्वास में तीन लोगों को जलाकर मार डालने के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम गोपाल पांडे की अदालत ने 22 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इससे पहले दो अगस्त को न्यायालय ने इस चर्चित मामले में 22 लोगों को दोषी करार दिया था और सजा की बिंदु पर सुनवाई की तिथि आठ अगस्त तय की थी। सुनवाई के बाद न्यायालय ने सभी दोषियों को अलग-अलग धाराओं में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है
