FB पर किन्नर को हुआ प्यार, लिव इन में रहने के बाद युवक ने लूटे लाखों रु. और जेवर

हरियाणा में हिसार जिले की एक काॅलोनी में रह रहे किन्नर काे प्यार में धाेखा देकर लाखों रुपए लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इधर, किन्नर के अलमारी से सोने-चांदी के गहने समेत 1.10 लाख रुपए और मोबाइल लेकर फरार हुए युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक विनय बालसमंद राेड स्थित यूनिवर्सिटी विहार काॅलोनी का रहने वाला है. युवक का फोन भी बंद बता रहा है.
फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित किन्नर और आरोपी विनय की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी. बातचीत करते-करते दोनों में प्यार हो गया. इकसे बाद वे एक-दूसरे के साथ लिव इन में रहने लगे. इतना ही नहीं दोनों ने शादी करने का भी मन बना लिया था. इस कारण वह अपना जेंडर तक चेंज करवाने के लिए तैयार हो गई थी. किन्नर का आरोप है कि विनय ने उसे कहा था कि वो एक घर ले रहा है, जहां सिर्फ वो दोनों ही रहेंगे. इसके लिए किन्नर ने उसे हजारों-लाखों रुपए दिए थे. तब विनय ने कहा था कि किश्तों में वह उसे सारे पैसे लौटा देगा.
अन्य लड़कियों से बातचीत के अंश मिले तो हुआ शक 
किन्नर ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक दिन उसने विनय का मोबाइल चेक किया, जिसमें उसकी अन्य लड़कियों से बातचीत के अंश मिले. इस बारे में विनय से पूछा तो वह झगड़ा करना लगा. इतना ही नहीं विनय ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी.
पीड़ित ने बताया कि बीते 3 अगस्त को उसने फिर से विनय का मोबाइल चेक किया, तो एक लड़की की अश्लील फोटो और उसके साथ बातचीत करने का चेट मिला. आरोप है कि विनय ने मौका देखकर उसकी अलमारी से सोने की 2 अंगूठी, चेन, एक चांदी का कड़ा, चांदी की अंगूठियों के अलावा 1.10 लाख नकद रुपए और मोबाइल फोन चुराकर भाग गया.
जब इसका पता चला तो किन्नर ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी. पीड़ित किन्नर का कहना है कि इस लूट में आरोपी के परिजन भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ उसने कार्रवाई की मांग की है.
 

Leave a Reply