अग्रवाल समाज ने अनाथ बेसहारा बच्चों को दी मदद

कल्याण, । कल्याण पश्चिम के रामबाग, गली नंबर 5 स्थित नन्दादीप फाऊंडेशन सोशल वेलफेयर (एनजीओ) द्वारा संचालित असहाय बच्चों के लिये अग्रवाल समाज कल्याण की तरफ से बच्चों की जरूरत के अनुसार एक माह का राशन एवं अन्य सामान दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी एवं उद्योगपति पुरुषोत्तम दास सराफ ने समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरत मंद बच्चों की मदद करना सबसे बड़ा सामाजिक कार्य है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रुप में उपस्थित पूर्व नगरसेवक विद्याधर भोइर ने भी अपने संबोधन में जरूरत मंद बच्चो की मदद को सबसे बड़ा सामाजिक कार्य करना बताया। समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुये बताया कि विगत दिनों समाज ने ममरोली गांव स्थित कीर्ति संजीवन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित वृद्धाआश्रम में सीमेंट एवं जरूरत का समान एवं बाप गांव स्थित कृष्ण लीला गौशाला में गायो के लिये चारे की व्यवस्था की थी। उन्होंने बताया कि हमारी समाज हमेशा जरूरतमंदों की मदद करने में तत्पर रहता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेंद्र गुप्ता, अनिल बंसल, राजीव गुप्ता, आत्माराम डिडवानिया, मनोज अग्रवाल, सुरेंद्र शर्मा, विनोद चौधरी का सहयोग सराहनीय रहा।
