बाढ़ पीड़ितों को 5 लाख मदद व हाऊस टैक्स माफ करने की मांग

कल्याण, । अपना सब कुछ गवां चुके बाढ़ से प्रभावित लोगों आर्थिक मदद एवं उनके घर-दुकान का टैक्स माफ करने की मांग राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सरकार से की है। राकांपा के प्रदेश महासचिव रहे पारसनाथ तिवारी ने राज्य सरकार से मांग की है कि भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों को उनकी उजड़ी हुई गृहस्थी को फिर से पटरी पर लाने के लिये प्रत्येक प्रभावित लोगों को 5 लाख रुपए आर्थिक मदद देना चाहिए साथ ही उनका एक साल का हाउस टैक्स भी माफ करना चाहिए। तिवारी ने बताया कि कल्याण पूर्व, कल्याण पश्चिम, कल्याण ग्रामीण, डोंबिवली, उल्हासनगर, बदलापुर तथा टिटवाला के कई निचले परिसरों में कई फुट पानी भरने से उक्त परिसर के रहिवासियों की जिंदगी तबाह हो गयी है, यहां तक कि उनका घर पूरी तरह से पानी में डूब जाने से सब कुछ नष्ट हो गया है। राकांपा की मांग है कि सरकार को चाहिए कि वे विधायक, मंत्रियों के फिजूल खर्चे में कटौती कर बाढ़ पीड़ितों को 5 लाख आर्थिक मदत जल्द से जल्द करनी चाहिए और उनके घर दुकान का एक साल का टैक्स माफ करें जिससे प्रभावितों को कुछ राहत मिल सकें।
