पर्यटन केन्द्र के तौर किया जा रहा है केवडिया का विकास : मुख्यमंत्री

अहमदाबाद | केवड़िया पहुंचे मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि केवड़िया का विकास संपूर्ण पर्यटन केन्द्र के तौर पर किया जा रहा है। केवड़िया में विश्व की सबसे ऊंची सरदार पटेल की प्रतिमा स्टेच्यु ऑफ युनिटी स्थापित है। अपरम्पार प्रकृति की सुन्दरता भी है। कला और सांस्कृतिक विरासत है और इन सबका समायोजन कर इसे और बेहतरीन बनाएंगे।  पर्यटक यहां आएं तो दो-तीन दिन तक रुकें, विभिन्न प्रवृत्तियों का आनन्द लें और स्थानीय लोगों को रोजगार मिले, इन तमाम पहलुओं पर विचार कर जिस विकास का आयोजन किया गया है, उसके अमल के लिए समीक्षा और प्रगति का निरीक्षण किया जाएगा। 
विजय रूपाणी कहा कि आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केवड़िया आने वाले हैं। आगामी दिनों में यह स्थल बहुत ही महत्वपूर्ण बन जाएगा। यहां राजदूतों, आईएएस,आईपीएस अधिकारियों की बैठक होने वाली है। इन तमाम चीजों को ध्यान में रखते हुए प्लान अमल की समीक्षा करेंगे। रूपाणी ने कहा कि नर्मदा बांध का कार्य पूरा हो गया है। इसलिए 138 मीटर तक पानी भरने के लिए NCA की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। टेक्नीकल अभिप्राय के साथ सतर्कता से 138 मीटर पानी भरने का संकल्प सरकार ने लिया है। नर्मदा बांध में 132 मीटर तक पानी भरा है। समग्र राज्य में प्रभु के प्रसाद की तरह बढ़िया वर्षा हुई है जो बहुत ही लाभदायक है। केवड़ियां में सरदार सरोवर नर्मदा निगम के एमडी. राजीव कुमार गुप्ता, कलक्टर आईके पटेल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सरदार सरोवर नर्मदा निगम के अध्यक्ष के कैलाशनाथन भी उनके साथ मौजूद रहे। निगम के जॉइंट एमडी श्री सन्दीप कुमार, डीडीओ डॉ. जिंसी विलियम और डीएसपी हिमकरसिंह भी यहां उपस्थित थे। 

Leave a Reply