ठाणे वर्षा मैराथन: झारखंड का पिंटू यादव प्रथम

ठाणे। ठाणे महानगरपालिका और ठाणे जिला अ‍ॅथलेटिक्स संगठन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को ३० वां 'ठाणे महापौर वर्षा मैराथन का आयोजन संपन्न हुआ. ठाणे की महापौर महापौर मीनाक्षी शिंदे ने इस मैराथन दौड़ को झंडा दिखाकर उद्घाटन किया. इस अवसर पर मनपा में सभागृह नेता नरेश म्हस्के भी उपस्थित थे. २१ किलोमीटर के पुरुष तथा महिला स्पर्धा में झारखंड का पिंटू यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि महिला वर्ग में आरती पाटील प्रथम स्थान पर रही. रविवार सुबह ६ बजे मैराथन स्पर्धा की शुरुआत हुई. छोटे उम्र से लेकर बड़े उम्र  तक के लोगों ने इसमें उत्साह पूर्वक भाग लिया. धावकों की हौसला अफजाई के लिए ठाणे जिला के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद थे. 

Leave a Reply