महिला जीआरपी कॉन्स्टेबल ने आरपीएफकर्मी पर मामला दर्ज कराया

डोंबिवली। मध्य रेलवे के डोंबिवली रेल पुलिस थाना (जीआरपी) में एक प्रधान आरक्षक (आरपीएफ) के विरुद्ध आईपीसी की 354-डी (२) के तहत मामला दर्ज हुआ है. इसी स्टेशन पर जीआरपी में वायरलेस ड्यूटी पर तैनात एक महिला कॉन्स्टेबल ने प्रधान आरक्षक मनफूल सिंह के विरुद्ध विडियो बनाने का मामला दर्ज कराया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 अगस्त की देर रात महिला कॉन्स्टेबल वायरलेस ड्यूटी पर तैनात थी और अपने सहयोगी एपीआई से बात कर रही थी. इस दौरान स्टेशन पर ऐक्सिडेंट से संबंधित रिपोर्ट लेने के लिए जीआरपी थाने में मनफूल आया. जब महिला कॉन्स्टेबल किसी रिश्तेदार से बात करते हुए गेट के पास गई, तो मनफूल विडियो बनाने लगा. इस बात पर महिला कॉन्स्टेबल को आपत्ति हुई. उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को बताया. अधिकारी ने मनफूल का मोबाइल चेक किया, जिसमें विडियो क्लिप मिली. पुलिस का आरोप है कि महिला कॉन्स्टेबल की बिना जानकारी के विडियो बनाया जा रहा था, जो कि गुनाह है. इसीलिए मामला दर्ज किया गया है. 

Leave a Reply