SDO की पत्नी ने की खुदकुशी, मृतका के पिता ने दामाद पर लगाए ये गंभीर आरोप

हरियाणा में सोनीपत के आनंद कॉलोनी में बिजली निगम के एसडीओ की प्राध्यापिका पत्नी का शव उनके घर में फंदे पर लटका मिला है. मृतका के पिता ने बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. सोनीपत के ओल्ड डीसी रोड स्थित आनंद कॉलोनी में रहने वाले बिजली निगम खरखोदा सब डिविजन में कार्यरत एसडीओ अश्विन की पत्नी सुमन (32) का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटका मिला है. इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया.
मृतका के पिता ने बताया कि शनिवार को उनको सूचना मिली कि सुनम ने आत्महत्या कर ली है. वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसका शव फंदे पर लटक रहा था और घुटने जमीन पर टिके हैं. जयवीर का आरोप है, बेटी के शरीर पर चोट के निशान भी थे. उनकी बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है.

एसडीओ के कई लड़कियों से संबंध होने के भी लगाए जा रहे आरोप

परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी न होने तक शव लेने से इनकार किया है. वहीं, दामाद अश्विनी पर कई लड़कियों से संबध होने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं. उन्होंने पुलिस को कई ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी है. परिजनों का कहना है कि पुलिस पूरे मामले में लापरवाही कर रही है. पुलिस ने पहले आरोपी एसडीओ को लिया हिरासत में ओर कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया और जब तक पुलिस आरोपी एसडीओ को गिरफ्तार नहीं करेगी तब तक हम शव नही उठाएंगे.

6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

फिलहाल पुलिस ने अभी एसडीओ समेत 6 लोगों के खिलाफ धारा 302, 498a, 406 और 120b के तहत मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन मीडिया को कुछ भी बताने से इनकार कर रही है.
 

Leave a Reply