जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में विश्व रिकार्ड बना सकती है मंधाना

रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना की आज से कप्तानी पारी शुरु होगी। टीम की पूर्णकालिक कप्तान बनाने के बाद से ही आज भारतीय टीम अपने पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे का मुकाबला करेगी। इस सिरीज में मंधाना के पास एक विश्व रिकॉर्ड बनाने का अवसर है। एक ऐसा रिकार्ड जो कोई पुरुष क्रिकेटर भी नहीं बना पाया है। मंधाना के पास टी20 अंतरराष्ट्रीय में 5000 रनों का आंकड़ा पूरा करने का अवसर है। अभी उनके 4867 रन हैं और उन्हें यहां तक पहुंचने 127 रनों की जरुरत है।
अगर इस मैच या सीरीज में वह 5 हजार रन पूरे करती हैं तो ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर होंगी. अभी वह महिला और पुरुष क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। मंधाना ने अपने करियर में 179 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें खेली 172 पारियों में उन्होंने 4867 रन बनाए हैं। वह 5000 रन से 127 रन दूर हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि वह जिम्बाब्वे के खिलाफ आज से शुरू हो रही इस सीरीज में ही ये रिकॉर्ड बना लेंगी.
गौरतलब है कि पुरुष क्रिकेट में सबसे अधिक रन पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम हैं। आजम ने 136 पारियों में 4596 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जोस बटलर 4384 रन हैं। तीसरे और चौथे स्थान पर रोहित शर्मा 4231 और विराट कोहली 4188 रन हैं।
