भगवान राम के आदर्श जीवन में उतारने की अपील

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार की शाम सनातन धर्म महोत्सव समिति की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के भव्य मंचन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान राम के परिवार का स्वरूप धारण करने वाले कलाकारों की श्रद्धापूर्वक अर्चना की और उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में भगवान श्रीराम के उच्च आदर्शों और उनके बताए मार्ग को आत्मसात करें।
