बिग बॉस 20: वीकेंड का वार में सलमान का पारा हाई

मुंबई।बिग बॉस 20 का यह हफ्ता वीकेंड का वार एपिसोड दर्शकों के लिए काफी धांसू रहा। शो के होस्ट सलमान खान इस बार गुस्से में दिखे और उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई। जहाँ स्काउट ओपी और लव गिल को उनके भाई-बहन के रिश्ते में चल रहे रोमांस और यंग को धक्का देने पर फटकार मिली, वहीं सलमान के गुस्से का सबसे ज्यादा शिकार कनिका मान हुईं, जिन्हें दबंग खान ने सीधे तौर पर वॉर्निंग दे डाली। कनिका मान पर सलमान का गुस्सा तब फूटा जब वीकेंड का वार में काजी तौकीर ने खुलासा किया कि स्काउट ओपी द्वारा लव गिल पर किए गए नाड़े वाले कमेंट के दौरान कनिका भी वहीं मौजूद थीं और हंस रही थीं, लेकिन उन्होंने स्काउट को टोका नहीं। इस बात को सुनकर कनिका ने खुद को बचाने के लिए सलमान खान के सामने ही काजी पर चिल्लाना शुरू कर दिया।
इस पर सलमान ने काजी का साथ दिया और कहा कि काजी बिल्कुल सही हैं, लेकिन सलमान के बोलने के दौरान भी कनिका गुस्से से चिल्लाती रहीं, जिससे दबंग खान का पारा और चढ़ गया। गुस्से में सलमान ने कनिका को टोकते हुए कहा, कनिका मेरे सामने आवाज ऊंची मत करना। कनिका ने तुरंत माफी मांगी, लेकिन उनका टोन सलमान को पसंद नहीं आया। दबंग खान ने कनिका से कहा, मुझे तुम्हारे लिए बुरा लग रहा है। अपने सरकाज्म को अपने पास रखो। सलमान ने कनिका को नाड़े वाले कमेंट पर हंसने के लिए भी लताड़ा, जिस पर कनिका ने सफाई दी कि सब हंस रहे थे और एकदम से एहसास नहीं होता। इसपर सलमान भड़क गए और चिल्लाकर बोले, बहुत ज्यादा स्मार्ट समझ रही हो खुद को। क्या बेवकूफ हो तुम, ट्यूबलाइट हो… ये सब बकवास है। सलमान के इतना गुस्सा होने के बावजूद कनिका ने जवाब देना बंद नहीं किया। उन्होंने सलमान से कहा, मैं भी तो अपना काम कर रही हूं। कनिका के इस लगातार बहस वाले बर्ताव ने सलमान को और गुस्सा दिला दिया। उन्होंने कनिका को सख्त वॉर्निंग देते हुए कहा, ये बहसबाजी मुझसे तो करना नहीं। सलमान खान का यह एंग्री मोड लंबे समय बाद देखने को मिला, जिससे घर के अन्य सदस्य भी हैरान रह गए और पूरे घर का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। शनिवार का वीकेंड का वार एपिसोड बेहद गरमा-गरम और विवादों से भरपूर रहा। अब रविवार के एपिसोड में सलमान कनिका की किस तरह क्लास लगाएंगे और क्या आगे भी यह तीखी नोकझोंक जारी रहेगी, यह जानने के लिए दर्शकों को आज रात का एपिसोड देखना होगा। कुल मिलाकर, बिग बॉस 20 का यह वीकेंड ड्रामा और अप्रत्याशित घटनाओं से भरा रहा, जिसने दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंचा दी है।

Leave a Reply