OMG! 20 साल पुरानी फिल्‍म ‘बादशाह’ में अपनी नाभि के चलते ट्विंकल खन्ना को मिला Good Review

नई दिल्‍ली: आज यानी मंगलवार को शाहरुख खान और ट्विंकल खन्ना स्‍टारर फिल्‍म 'बादशाह' ने 20 साल पूरे कर लिए हैं. अक्‍सर एक्‍टर-एक्‍ट्रेस अपनी फिल्‍म के ऐसे स्‍पेशल मौकों पर फिल्‍म से जुड़ी कोई पुरानी तस्‍वीर या कोई खूबसूरत किस्‍सा शेयर करते हैं. लेकिन अपने मजेदार सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए प्रसिद्ध एक्‍ट्रेस और लेखिका ट्विंकल खन्ना ने अपनी इस फिल्‍म के 20 साल पूरा करने पर एक पुराना मूवी रिव्‍यू शेयर किया है. मजेदार है कि इस रिव्‍यू में ट्विंकल खन्ना और उनकी नाभि की तारीफ की गई है, जो रिव्‍यू के अनुसार फिल्‍म में भरपूर नजर आई हैं.
फिर क्‍या था, ट्विंकल ने इस 20 साल पुराने रिव्‍यू पर चुटकी लेते हुए अपना एक पोस्‍ट शेयर किया है. ट्विंकल ने दरअसल एक फैनपेज का स्‍क्रीनशॉर्ट शेयर किया है. इसमें 'बादशाह' के लिए शाहरुख खान को उनकी परफॉर्मेंस के लिए तो वहीं ट्विंकल खन्ना को उनकी नाभि के लिए सराहा गया है. इसमें लिखा है, 'शाहरुख खान ने अच्‍छी एक्टिंग की है और ट्विंकल खन्ना और उनकी नाभि ने भी अच्‍छा काम किया है, जो लगभग पूरी फिल्‍म में नजर आती रही है.' इस पर ट्विंकल ने लिखा, 'क्‍या मैंने कभी कहा था कि मुझे कभी अच्‍छे रिव्‍यू नहीं मिले? मैंने अपने शरीर के एक हिस्‍से से ही वो काम कर दिखाया है. मैं कह सकती हूं कि 20 साल हो गए और 'बादशाह' की जोड़ी अब भी वैसी ही है. एसआरके के अभी भी डिंपल हैं और मेरे पास अब भी वैसी ही नाभि है.'
ट्विंकल खन्ना, 'मेला' में आमिर खान के साथ और 'जब प्‍यार किसी से होता है' में सलमान खान के साथ नजर आ चुकी हैं. लेकिन वह खुद ही अपनी सबसे बड़ी आलोचक रही हैं. वह अपनी कमजोर एक्टिंग पर खुलकर बोलती रही हैं. बता दें कि 1999 में आई फिल्‍म 'बादशाह' में शाहरुख खान और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी नजर आई थी. इस फिल्‍म का निर्देशन अब्‍बाज-मस्‍तान ने किया था. यह फिल्‍म एक डिटेक्टिव की कहानी थी जो एक किडनैप हुई लड़की को बचाता है. लेकिन उसकी जिंदगी एक सीबीआई एजेंट की गलती के चलते बदल जाती है. यह एक कॉमेडी फिल्‍म थी जिसे बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी सफलता मिली थी.
 

Leave a Reply