शिक्षक दिवस राज्य स्तरीय समारोह में होगा 103 शिक्षकों का सम्मान

जयपुर । राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस सम्मान समारोह 5 सितम्बर को स्थानीय बिड़ला सभागार में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत होंगे। अध्यक्षता शिक्षा मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षा राज्य मंत्री श्री सुभाष गर्ग तथा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री भंवरसिंह भाटी भाग लेंगे।
शिक्षा मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने बताया कि शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में इस बार प्रदेश के 103 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षक दिवस पर प्रत्येक जिले से 3-3 शिक्षकों को तथा राज्य स्तर पर 4 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के सम्मान की परम्परा में वृद्धि करते हुए इस बार राज्य स्तर पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों की संख्या में राज्य सरकार ने वृद्धि की है। शिक्षक सम्मान के अंतर्गत इस बार जिला एवं ब्लाॅक स्तर पर भी शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।  
पूर्व संध्या पर होगी रंगारंग सांस्कृतिक संध्या-
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर 4 सितम्बर को बिड़ला सभागार में सांय 6 बजे शिक्षक कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के प्रतिभावान शिक्षक लोक संगीत, नृत्य, गायन आदि की विशेष प्रस्तुतियां देंगे।
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या के मुख्य अतिथि शिक्षा राज्य मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा होंगे जबकि समारोह की अध्यक्षता तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षा राज्य मंत्री श्री सुभाष गर्ग करेंगे।
 

Leave a Reply