कार्तिक आर्यन ने लगाई अनन्या पांडे को डांट

मुंबई । खानपान के लिए मशहूर उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कबाब से लेकर चाय के स्‍टॉल्‍स तक, हर चीज जुबां के लिए ट्रीट से कम नहीं होती है। इसलिए कार्तिक आर्यन और अनन्‍या पांडे, जो कि इन दिनों लखनऊ में फिल्‍म 'पति पत्‍नी और वो' की शूटिंग कर रहे हैं, एक लोकल टी स्‍टॉल पर पहुंचे। यहां कार्तिक चाय और कचौड़ी के लिए काफी उत्‍साहित नजर आए, तो वहीं अनन्‍या को चाय से एलर्जी होने की बात सामने आई। कार्तिक को जब यह पता चला तो उन्‍होंने कहा, 'अरे जब एलर्जी थी तो यहां आई क्‍यों है?' इस वाक्ये का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसे देख ऐसा लग रहा है कि कार्तिक अनन्‍या को डांट रहे हैं, वहीं ऐक्‍टर की बात पर अनन्‍या पाउट बनाते हुए और प्‍यारी नजर आ रही हैं। इसके बाद अनन्‍या से कार्तिक आगे वहां से जाने को कहते हैं जिस पर वह कहती हैं, 'सो मीन।' वर्क फ्रंट की जाएं तो कार्तिक पति पत्‍नी और वो के अलावा 'लव आज कल' में नजर आएंगे। फिल्‍म में उनके साथ सारा अली खान दिखेंगी। यह फिल्‍म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। इसके अलावा वह 'भूल भुलैया 2' में भी नजर आएंगे।

Leave a Reply