दिग्विजय सिंह के मामले पर सीएम कमलनाथ ने दी मंत्रियों और नेताओं को अनुशासन में रहने की हिदायत

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर इन दिनों राज्य इकाई में हलचल मची हुई है. मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के वन मंत्री उमंग सिंघार ने तो दिग्विजय सिंह के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है. इन सबके बीच मंगलवार को उमंग सिंघार सीएम कमलनाथ से मिलने पहुंचे. बताया जा रहा है कि सीएम कमलनाथ से मुलाकात के बाद उमंग सिंघार बिना कुछ कहे ही निकल गए.
वहीं, बैठक में मौजूद जीतू पटवारी ने कहा कि सीएम कमलनाथ ने मामले को गंभीरता से लिया है. सभी मंत्रियों और नेताओं को अनुशासन में रहने की हिदायत दी है. जीतू पटवारी ने कहा कि सीएम कमलनाथ ने गाइडलाइन तय की है.
