पूर्व सीएम अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ी, गुड़गांव के अस्पताल में भर्ती

रायपुर.  छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी (Ajit Jogi) की तबियत अचानक बिगड़ गई है. जेसीसी जे प्रमुख अजीत जोगी के इलाज के लिए गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, जोगी को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. इसके बाद उन्हे तत्काल अस्पताल ले जाया गया. मालूम हो कि अजीत जोगी पिछले कुछ दिनों से दिल्ली (Delhi) प्रवास पर हैं. इसी दौरान गुरुवार रात अचानक उनकी तबियत खराब हो गई. जोगी दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में रुके हुए थे. फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है.

Leave a Reply