RSS की पुष्कर बैठक में अखंड भारत और राष्ट्रीय सुरक्षा पर होगा मंथन, बीजेपी नेता रहेंगे मौजूद

अजमेर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya swyamsewak Sangh) की राजस्थान के पुष्कर में हो रही बैठक के दौरान शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा (National Security) प्रमुख मुद्दा रहने वाला है.

बैठक में कश्मीर से धारा 370 (Article 370) की समाप्ति के बाद संघ अपने अखंड भारत (United India) के सपने को साकार होता देखने के लिए अपनी भूमिका पर भी चिंतन शुरू कर चुका है. संघ की शनिवार से शुरू होने जा रही राष्ट्रीय समन्वय बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा एक प्रमुख मुद्दा रहेगा. यह जानकारी एक प्रेस वार्ता के दौरान संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने दी.

संघ तलाश रहा है भूमिका
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक से पहले संघ ने राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर अपनी चिंता स्पष्ट की है. संघ अब इन दोनों ही मुद्दों पर राष्ट्र हित में अपनी भूमिका तलाश रहा है. इस कार्य योजना में संघ के सभी अनुषांगिक संगठन अपनी भूमिका अदा करेंगे.
बीजेपी के दिग्गज नेता रह सकते हैं मौजूद
इस बैठक में सीमाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर संघ की भूमिका को लेकर व्यापक चर्चा होनी है. इस मुद्दे पर कुछ विशेषज्ञों को भी बैठक में आमंत्रित किये जाने की जानकारी मिल रही है. बैठकों के दौरान बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा संतोष कुमार और राम माधव भी मौजूद रह सकते हैं.

राष्ट्रहित में काम करने को तैयार
मीडिया से बातचीत में संघ के प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि संघ देश के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा कर राष्ट्र हित में काम करने को तैयार है.

तीन मुद्दों पर लिया जाएगा ब्यौरा
बैठक के दौरान संघ व् उसके आनुषांगिक संगठन आंध्र प्रदेश की बैठक में तय किये गये तीन मुद्दों पर किये कार्य का ब्यौरा इस बैठक में रखेंगे. आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश की बैठक में पर्यावरण व जल संकट, युवाओं ने संस्कारों का सदृदिकरण और युवाओं को संघ के विभिन्न संगठनों से जोड़ने जैसे मुद्दे तय किये गये थे.
 

Leave a Reply