हार से बौखलाए ग्रामीणों ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

बाड़मेर. पश्चिमी राजस्थान (Western rajasthan) के बाड़मेर जिले (Barmer District) की आडेल गांव की घटना ने बाड़मेर जिले को शर्मसार कर दिया है. यहां कबड्डी मैच की समाप्ति के बाद हार से बौखलाए कुछ ग्रामीणों ने विजेता टीम (winning team) पर इस कदर हमला बोला कि 15 खिलाड़ियों को अपनी जान बचाने के लिए कई किलोमीटर तक पैदल भागना (run) पड़ा. उसके बाद इन 15 खिलाड़ियों की जान बच पाई गई. लेकिन दो-तीन खिलाड़ी ग्रामीणों की पकड़ में आ गए, उनकी जमकर पिटाई (Beating fiercely) कर दी गई.

मैच हार गए तो असामाजिक तत्वों से खिलाड़ियों को पिटवाया

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धनाऊ के दल प्रभारी भोमाराम जाखड़ ने आरजीटी थाने में रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाया कि वे टीम सहित 3 सितंबर को आडेल आए थे. 4 सितंबर को उनका मौसेरी की टीम से कबड्डी का मैच हुआ, जिसमें धनाऊ जीत गया. उसी दिन ही धनाऊ का मैच आडेल की टीम से होना था. लेकिन राउमावि आडेल के प्रधानाचार्य एवं आयोजन सचिव भैराराम थोरी ने मैच 4 सितंबर की बजाय 5 सितंबर को कराया. इसमें धनाऊ की टीम ने आडेल को एकतरफा 28-5 से हरा दिया. इससे गुस्साए आडेल के प्रधानाचार्य ने कुछ असामाजिक तत्वों को बुलाकर धनाऊ के खिलाड़ियों को दौड़ा दौड़ाकर पिटवाया.

ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाने की मांग की

आडेल प्रकरण को लेकर ग्रामीणों सहित विद्यार्थियों में जबर्दस्त रोष व्याप्त है. धनाऊ क्षेत्र की कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने धनाऊ कस्बे के मुख्य बाजार में रैली निकालकर न्याय दिलाने की मांग की. ग्रामवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने चौहटन एसडीएम, बाड़मेर जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने व आयोजन सचिव भेराराम थोरी को निलंबित करने की मांग की है. जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
 

Leave a Reply