बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव के बेटे का कटा चालान, गाड़ी में लगी थी काली फिल्म

पटना: एक सितंबर 2019 से संशोधित वाहन अधिनियम (amended Motor Vehicles Act 2019) लागू होने के बाद इसका सख्ती से पालन हो रहा है. आम हो या खास हर किसी के लिए सख्ती से इस नियम को लागू कराया जा रहा है. राजधानी पटना में ट्रैफिक पुलिस इसे कड़ाई से पालन कराने में लगी हुई है. सामान्य लोगों की बात तो छोड़िए रसूखदार लोगों पर भी नियम नहीं मानने पर कार्रवाई की जा रही है. पाटलिपुत्र से बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव (Ram Kripal Yadav) के बेटे का भी चालान काटा गया है.

रविवार को पटना के बेली रोड स्थित बिहार म्यूजियम के पास गाड़ियों की गहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कई ऐसे मामले सामने आए. 

कई पुलिसकर्मी पुलिस लाइन के अंदर से बिना हेल्मेट के बाहर आते दिखे और कई पुलिसकर्मी पुलिस लाइन के अंदर बिना सीट बेल्ट के जाते दिखे.यहीं नहीं पुलिस से बात करते भी कुछ लोग बिना हेल्मेट के दिखे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.
 

Leave a Reply