यमुनानगरः पत्नी ने दिया धक्का, फर्श से सिर टकराने से पति की मौत, बोली- आत्मरक्षा कर रही थी

हरियाणा के यमुनानगर से बड़ी खबर आ रही है। यहां महिला के धक्का दे दिए जाने से उसके पति की मौत हो गई। धक्का लगने के बाद पति नीचे गिर गया। उसका सिर फर्श से टकरा गया और उसकी जान चली गई। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिक पूछताछ में पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति हर रोज उसे संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। मना करने पर वह उसके साथ मारपीट करता था। इसी बात को लेकर बुधवार देर रात उनका झगड़ा हुआ। इस बीच पति उसे मारने पीटने लगा।

महिला ने बताया कि उसने अपना बचाव करते हुए ही पति को धक्का दिया और कमरे से बाहर चली गई। करीब एक घंटे बाद जब वह आई तो देखा कि पति खून से लथपथ फर्श पर पड़े हैं और उनकी मौत हो चुकी है।

 

Leave a Reply