मोहाली में होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 मैचों के टिकटों के रेट तय, जानिए कहां से मिलेंगे

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मोहाली में होने वाले टी-20 मुकाबले के लिए टिकटों के रेट की घोषणा कर दी गई है। पीसीए स्टेडियम मोहाली में टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 18 सितंबर को खेला जाना है। यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। मैच का पहला सेशन 7-8 बजे तक होगा।
इसके बाद दूसरा सेशन 8.45 से मैच के खत्म होने तक चलेगा। टी 20 मुकाबले के लिए टिकटें पीसीए स्टेडियम मोहाली के गेट नंबर- 4, 14 के टिकट काउंटर पर 14 सितंबर से मिलनी शुरू हो जाएंगी। स्टूडेंट अपना आई कार्ड दिखाकर काउंटर से अपनी टिकट ले सकते हैं।
ट्राइसिटी में यहां से मिलेंगी टिकटें
क्रिकेट प्रशंसक इस टी 20 मुकाबले के लिए ट्राइसिटी के इन काउंटरों से टिकट ले सकते हैं-एससीओ नंबर- 324-325 सेक्टर 38 डी, चंडीगढ़। एससीओ नंबर 471-472 ग्राउंड फ्लोर सेक्टर 35 सी, चंडीगढ़। एससीएफ 118, फेज 3बी2, मोहाली। एससीओ नंबर 104, फेज 9, मोहाली। एससीओ नंबर 1, सेक्टर 11, पंचकूला। एससीओ नंबर-400 सेक्टर 20 पंचकूला।
ये होंगे रेट
बॉक्स टिकट- 6,500 रुपये
एलीट लांज – 4,500 रुपये
साउथ पेविलियन – 4,000 रुपये
नॉर्थ पेविलियन – 2,000 रुपये
वीआईपी (साउथ ब्लॉक) – 1,500 रुपये
वीआईपी (नॉर्थ ब्लॉक) – 1,500 रुपये
चेयर ब्लॉक – 600 रुपये
स्टूडेंट टिकट – 300 रुपये
