अनुशासनबद्ध और सकारात्मक सोच से कार्य करते रहे : राउत

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के निवर्तमान उप सचिव श्री व्ही.के. आदिले को आज राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त श्री एम.के. राउत और सूचना आयुक्त श्री मोहनराव पवार की उपस्थिति में भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य सूचना आयुक्त श्री राउत और सूचना आयुक्त श्री पवार ने आयोग की ओर से निवृत्तमान उप सचिव श्री व्ही.के. आदिले को शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट किया।
मुख्य सूचना आयुक्त श्री एम के राऊत ने कहा कि श्री आदिले शासकीय सेवा से सेवा निवृत्ति के बाद आयोग में संविदा में लगभग 9 वर्ष से अधिक समय तक अपनी सेवा दिए। उसे आयोग का बुनियाद कह सकते हैं। उनके अनुभवों का लाभ आयोग के कर्मचारियों और अधिकारियों मिलता रहा है। श्री आदिले स्वयं अनुशासनबद्ध थे, जिससे कर्मचारियों को सीख लेनी चाहिए। वे आयोग के प्रति समर्पित रहकर पूरी निष्ठा से कार्य करते रहे। आयोग में उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता और भविष्य में उनकी जगह लेने में समय लगेगा। श्री राउत ने श्री आदिले के सुखद भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में सहयोग की अपेक्षा की।
सूचना आयुक्त श्री मोहन राव पवार ने कहा कि उप सचिव श्री व्ही के आदिले से सूचना आयोग में बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम के अपील और शिकायत के आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने में सहयोग मिलता रहा। उन्होंने कहा कि श्री आदिले 70 वर्ष की आयु तक शासन की सेवा में रहे। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आयोग को प्राप्त आवेदनों की सुनवाई में उन्होंने अपनी योग्यता अनुभव और क्षमता का बखूबी उपयोग किया। श्री पवार ने कहा कि आत्मविश्वास प्रबल हो और भरोसा खुद पर हो तो ताकत बढ़ जाता है। निवर्तमान उप सचिव श्री आदिले स्वस्थ रहकर समाज और घर परिवार को सेवा देंगे।
सचिव राज्य सूचना आयोग श्री संजय दीवान ने कहा कि श्री आदिले का सहयोग आयोग के कर्मचारियों और अधिकारियों को मार्गदर्शन मिलता रहा। वे सहज, सरल तरीके से सभी के साथ घुल-मिल कर कार्य को सरल बनाकर सहजता से सम्पन्न कराते थे। आयोग में उनके सहयोगियों से उनका संबंध बहुत ही सराहनीय रहा और उनके अनुभवों का लाभ अधीनस्थ लोगों को मिलता रहा। संयुक्त संचालक श्री धनंजय राठौर ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।
निवृतमान उप सचिव श्री व्ही.के. आदिले ने कहा कि आयोग में आज लगभग 9 वर्ष से अधिक के कार्यकाल में आयोग में पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त श्री ए.के. विजयवर्गीय, श्री एस.के. मिंज और श्री एम.के. राउत के अनुभव और मार्गदर्शन पूरे कार्यकाल में मिला। प्रारंभ में आयोग के कार्य को सम्पादित करने रजिस्टर बनाया और बाद में कम्प्यूटर में आयुक्तवार-जिलावार, विभागवार अपील और शिकायत प्रकरणों को कम्प्यूटर में दर्ज कराकर आयोग के पारित आदेश को आयोग के वेबसाइट पर अपलोड कराया। इस कार्य में सफलता के लिए आयोग के कर्मचारियों और अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी सहजता, सरलता समयबद्ध के साथ सकारात्मक सोच से कार्य सम्पादित करें।
इस अवसर पर अवर सचिव श्रीमती आभा तिवारी, स्टाफ आफिसर्स श्री अशोक तिवारी, श्री ए.के. सिंह, संयुक्त संचालक श्री धनंजय राठौर, लेखाधिकारी श्री जे.आर. रावटे, विधि अधिकारी श्री प्रवीण झलानी, श्री अतुल वर्मा सहित छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।
