भीलवाड़ा गैंगरेप: बहशियों की दहशत में काफी दूर तक बिना कपड़ों के भागती रही नाबालिग पीड़िता

भीलवाड़ा । राजस्थान के भीलवाड़ा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना ने लोगों के सिर को शर्म से झुका दिया है। यहां 9 सितंबर को एक नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप के बाद पीड़िता इतनी दहशत में थी करीब आधा किलोमीटर बिना कपड़ों के भागती रही। यह लड़की एक बाइक पर दो लोगों के साथ मंदिर जा रही थी उस समय सड़क किनारे शराब पी रहे आरोपियों ने बाइक रुकवाकर उसे अगवा किया, मारा-पीटा, कपड़े फाड़ दिए और गैंग रेप किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन पर पोक्सो के तहत फास्ट ट्रैक अदालत में केस चलेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक शख्स ने उसे पहनने के लिए कपड़े देने चाहे लेकिन वह रुकी नहीं। कुछ देर बाद जब वह रुकी तो उसे पहनने के लिए कपड़े दिए गए उसके बाद वह घर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, जब आरोपी लड़की को अगवाकर खेतों में ले गए तो उसके दोस्त भगा कर पास के बाजार में पहुंचे और एक दुकानदार से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद लोग मदद के लिए दौड़े। पुलिस का कहना है कि नाबालिग के चेहरे पर चोटों के निशान थे जो उस पर किए गए अत्याचार की कहानी कह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान नारायण गुज्जर (40), कैलाश कहार (24) और राजू कहार (25) को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर पोक्सो के अलावा गैंगरेप और अनुसूचित जाति एक्ट के तहत फास्ट ट्रैक अदालत में केस चलेगा। पुलिस ने पीड़िता के अलावा दुकानदार और उसके दोस्तों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
