प्लास्टिक फ्री अभियान में नगर निगम की अनूठी पहल 

बिलासपुर । प्लास्टिक मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए बिलासपुर नगर पालिक निगम ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज नगर पालिक निगम द्वारा आमजन को जागरूक करने शनिचरी बाज़ार में अनूठा अभियान चलाया गया। सुलभ इंटरनेशनल के साथ मिलकर निगम उपायुक्त खजांची कुम्हार के नेतृत्व में दुकानदारों और लोगों से प्लास्टिक की थैली लेकर उन्हें कपड़े की थैलियां दी गई और भविष्य में कपड़े से निर्मित थैली ही उपयोग करने की अपील की गई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर तक प्लास्टिक मुक्त भारत के लक्ष्य को पाने पूरे देश में अभियान छेड़ा गया है। नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा इस दिशा में काफी पहले से ही प्रयास किए जा रहे है, इसके तहत बाज़ारों और मुख्य मार्गों में दुकानदारों को प्लास्टिक के बैग या थैले इस्तेमाल नहीं करने की समझाईश देते हुए कार्रवाई भी की जा रही है.साथ में नुक्कड़ और स्कूलों में तरह-तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज शनिचरी बाज़ार के चांटीडीह वाले हिस्से में उपायुक्त खजांची कुम्हार के नेतृत्व में निगम,स्मार्ट सिटी की टीम और सुलभ इंटरनेशनल द्वारा आमजन और दुकानदारों से मिलकर प्लास्टिक के बैग इस्तेमाल नहीं करने की अपील की गई,इसके साथ जिनके पास प्लास्टिक के थैले थे उन्हें कपड़े के थैले दिए गए। अभियान के तहत प्लास्टिक बैग पाए जाने पर दुकानदारों के खिलाफ़ कार्रवाई भी की गई।

Leave a Reply