मुख्यमंत्री कमलनाथ को दिया वैश्य परिचय सम्मेलन का न्योता

इन्दौर । म.प्र. वैश्य महासम्मेलन की मेजबानी में 21-22 सितंबर को शहर में होने वाले अ.भा. वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का निमंत्रण संगठन के प्रदेश महामंत्री अरविंद बागड़ी ने कल मुख्यमंत्री कमलनाथ को दिया और उन्हे बताया कि इस परिचय सम्मेलन में देशभर से पांच हजार से अधिक प्रत्याशी आएंगे तथा पहली बार वैश्य समाज के तेरह घटक एक मंच पर आ कर रोटी-बेटी के रिश्तें स्थापित करने की सार्थक पहल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सफलता के लिए अग्रिम बधाई देते हुए 21-22 सितंबर में से किसी एक दिन सम्मेलन में आने का वादा किया।
