शराब के नशे में दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट

बिलासपुर । दो दोस्तों के बीच शराब के नशे में मारपीट हुई, फिर एक दोस्त ने दूसरे को डंडे से कूचकर मार डाला। आस पास के लोगो की माने तो आरोपी दोस्त बोला, मैं उसे नहीं मारता तो वह मुझको मार देता। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामला कोनी थानाक्षेत्र की गतौरी गांव का है।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां प्रफुल्ल लोनिया का परिवार रहता है। दोनों पेशे से मजदूर और गहरे दोस्त भी थे। प्रफुल्ल के घर उसका दोस्त छोटू साहू शराब पीने के लिए आया था। वे दोनों घर से एकसाथ गतौरी चौक आये, फिर शराब पीने बैठ गए। इस दौरान मामूली बात पर उनमें कहासुनी हो गई। पुलिस के मुताबिक प्रफुल्ल ने छोटू साहू को थप्पड़ मारा था। इस पर छोटू ने प्रफुल्ल के सिर पर लकड़ी से मार दी। प्रफुल्ल जमीन पर गिर गया था। उसके बाद छोटू साहू ने प्रफुल्ल पर लकड़ी से कई वार किए।
नशे में थे दोनों
बताया जा रहा है की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। घटना करने के बाद आरोपी छोटू साहू मौके से फरार हो गया। सूचना पर कोनी थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। रवि छोटी-छोटी बात पर नाराज हो जाता था। वो पहले भी कई बार मारपीट कर चुका था।
