सिवनी में बाढ़ के कारण उफनती नाले के बह गई बाइक, 3 युवकों की मौत

सिवनी. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिवनी (Seoni) जिले में देर रात आई बाढ़ के कारण किंदरई थाना अंतर्गत गोकला गांव के नाले में बाइक सवार तीन युवक बह गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई. मरने वालों में एक पुलिस आरक्षक भी शामिल है. आरक्षक का नाम निहाल सहारे है, जो किंदरई थाने में पदस्थ था.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि देर रात शुक्रवार को बाइक पर बैठकर तीन लोग नाले को पार करने की कोशिश कर रहे थे. बारिश के बाद नाले में पानी का काफी तेज बहाव होने के कारण बाइक नाले में बह गई और तीनों भी बाइक के साथ ही बह गए. वहीं शनिवार सुबह घटना से कुछ दूरी पर तीनों के शव बरामद हुए, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ.
जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
 

Leave a Reply